{"_id":"5fad26228ebc3e9c0334165e","slug":"young-man-reached-nepal-border-from-delhi-to-meet-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका के बीच दीवार बनी दो देशों की सीमा, जानिए क्यों नहीं हो पाया दोनों का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-प्रेमिका के बीच दीवार बनी दो देशों की सीमा, जानिए क्यों नहीं हो पाया दोनों का मिलन
Thu, 12 Nov 2020 05:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर उस समय लोग भावुक हो गए जब एक प्रेमी जोड़े को सरहद की दीवार ने मिलने से रोक दिया। किसी तरह वह मिले और पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
दोनों को एक दूसरे के लिए रोता देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को नेपाल पुलिस को सौप दिया। युवक को समझा बुझाकर कर दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर दिल्ली निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने सोनौली पहुंच गया। युवती अपने रिश्ते में चाचा के यहां नेपाल आई हुई थी। कोरोना के कारण सीमासील है। आवागमन पर रोक होने के कारण दोनों सोनौली सीमा के नो मेंस लैंड पर पहुंचे और बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
सरहद पर मौजूद ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सदस्यों की नजर पड़ी और दोनों को पकड़ लिया। पता चला कि दोनों दिल्ली में ही एक साथ पढ़ते हैं। आपस में प्रेम करते हैं। युवती के माता-पिता के रिश्तेदार भैरहवां नेपाल में रहते हैं। वह कुछ दिनों के लिए यहां आई थी। युवक के साथ दिल्ली जाना चाहती थी।
मामला पुलिस के पास जाने के दौरान दोनों एक दूसरे के लिए रोने लगे। यह देख वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती को नेपाल पुलिस को बुलाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि युवक को वापस दिल्ली भेज दिया गया।