फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man injured in road accident died in Deoria

देवरिया: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 14 Nov 2021 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Nov 2021 02:21 PM IST
सार

जैतपुरा निवासी मृतक सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा (25) दो दिन पूर्व अपने बाइक से भागलपुर किसी से निकला। बताया जा रहा है कि वह अभी मुसैला- मईल मार्ग पर महुई के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Young man injured in road accident died in Deoria
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थिति गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे शनिवार की शाम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया। हालांकि खलीलाबाद में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव चले आए। यहां स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार, जैतपुरा निवासी मृतक सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा (25) दो दिन पूर्व अपने बाइक से भागलपुर किसी से निकला। बताया जा रहा है कि वह अभी मुसैला- मईल मार्ग पर महुई के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


सत्येन्द्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराए। हालांकि हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। शनिवार की शाम को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया और पीजीआई लखनऊ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सत्येन्द्र को पीजीआई लेकर जा रहे थे। इसी बीच खलीलाबाद के पास उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बाइक थाने में है। दूसरे बाइक सवार घायल के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed