फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man drowned in Saryu river at deoria

यूपी : दोस्तों के साथ सरयू में नहा रहा युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 29 Mar 2021 08:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Mar 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Young man drowned in Saryu river at deoria
सरयू नदी में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले के बरहज नगर के थाना घाट स्थित सरयू नदी में होली के त्योहार के दिन दोस्तों के साथ नहा रहा एक युवक डूब गया। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए जुट गए। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोस्तों द्वारा डूबे युवक की पहचान हरना डीह गांव निवासी अनुराग गोंड़ (22) पुत्र रतनलाल गोंड़ के रूप में हुई है।

सोमवार को सुबह से ही लोग रंग से सराबोर हो रहे थे। चारों ओर त्योहार का उल्लास था। दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजौली, मिर्जापुर, फुलवरिया पांडेय सहित अन्य गांवों के करीब आधा दर्जन युवक सरयू तट पर पहुंचे। जो स्नान के लिए नदी में छलांग लगा दिए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान हरनाडीह निवासी अनुराग गोंड़ पुत्र रतनलाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे अनुराग डूबने लगा। साथी बचाव में कुछ कर पाते, इससे पहले वह नदी में लापता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे साथियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर अनुराग के परिजन भी नदी तट पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है। लेकिन अनुराग का कहीं सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed