{"_id":"611250ee8ebc3e7cd34789e0","slug":"young-man-died-in-road-accident-during-returning-after-seeing-mahakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल
Tue, 10 Aug 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
इंदौर के पास कार और डीसीएम की हुई टक्कर। परिवार में मचा कोहराम, परिजन इंदौर के लिए रवाना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल का दर्शन कर लौट रहे देवरिया जिले के भाटपार रानी नगर के वार्ड नंबर दो हनुमानगढ़ी के एक युवक की मध्य प्रदेश में इंदौर के पास रविवार की शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इंदौर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक युवक पिता का एकलौता पुत्र था। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी नगर वार्ड दो हनुमानगढ़ी निवासी व्यास पटेल और अवधेश पटेल का गुजरात के सूरत शहर में कारोबार है। व्यास पटेल का एकलौता पुत्र अनिकेत पटेल (18), अवधेश पटेल का पुत्र अभिषेक पटेल (20) तथा सोहनपार वार्ड निवासी सिपाही लाल का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन सूरत से उज्जैन महाकाल दर्शन करने गए थे।
वापस लौटते समय रविवार को इंदौर के पास उनकी कार की एक डीसीएम से टक्कर हो गई। जिससे अनिकेत पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अभिषेक और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इंदौर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि अनिकेत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था।