फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man died in road accident during Returning after seeing Mahakal

हादसा: महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल

Tue, 10 Aug 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

इंदौर के पास कार और डीसीएम की हुई टक्कर। परिवार में मचा कोहराम, परिजन इंदौर के लिए रवाना।

विज्ञापन
young man died in road accident during Returning after seeing Mahakal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल का दर्शन कर लौट रहे देवरिया जिले के भाटपार रानी नगर के वार्ड नंबर दो हनुमानगढ़ी के एक युवक की मध्य प्रदेश में इंदौर के पास रविवार की शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इंदौर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक युवक पिता का एकलौता पुत्र था। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी नगर वार्ड दो हनुमानगढ़ी निवासी व्यास पटेल और अवधेश पटेल का गुजरात के सूरत शहर में कारोबार है। व्यास पटेल का एकलौता पुत्र अनिकेत पटेल (18), अवधेश पटेल का पुत्र अभिषेक पटेल (20) तथा सोहनपार वार्ड निवासी सिपाही लाल का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन सूरत से उज्जैन महाकाल दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन


वापस लौटते समय रविवार को इंदौर के पास उनकी कार की एक डीसीएम से टक्कर हो गई। जिससे अनिकेत पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अभिषेक और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इंदौर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि अनिकेत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed