{"_id":"5fb8c84d8ebc3e9b7766a9ab","slug":"young-man-died-in-road-accident-during-return-from-chhath-ghat-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व में शामिल होकर घर लौट रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी ऐसी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व में शामिल होकर घर लौट रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी ऐसी मौत
Sat, 21 Nov 2020 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के दोवरिया जिले के खुखुंदू क्षेत्र में दोस्त के घर से छठ पूजा में शामिल होकर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। घटना शुक्रवार की देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर पुल के पास की बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के नरौली भिखम निवासी रामदुलारे केवट विदेश में आबुधाबी में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी बच्ची देवी बड़े बेटे अरविंद, बहु और छोटे बेटे स्वतंत्र आजाद (22) के साथ गांव में रहती हैं।
विज्ञापन
स्वतंत्र बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार शाम को वह अपनी बाइक से बैकुंठपुर स्थित अपने दोस्त के घर छठ पूजा में गया था। उसके साथ दूसरी बाइक से पड़ोल के महासागर और जैकी भी गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पूजा से लौटते समय स्वतंत्र आजाद की बाइक अचानक बैकुंठपुर पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कटीला तार में फंसकर गिर गई। जिससे स्वतंत्र बुरी तरह घायल हो गया। वहीं पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे महासागर और जैकी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।