फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man died in road accident at deoria

देवरिया: चाचा व बहन को लेकर बिहार जा रहा था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत

Fri, 02 Oct 2020 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सलेमपुर (देवरिया)।
अमर उजाला ब्यूरो, सलेमपुर (देवरिया)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
young man died in road accident at deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर मैरवां मार्ग पर मठियां गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर के पूर्वी इचौना निवासी श्यामसुंदर चौहान का पुत्र प्रदीप चौहान (20) शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने चाचा व बहन को लेकर बिहार जा रहा था। वह अभी सलेमपुर मैरवां मार्ग पर मझौलीराज के आगे मठियां के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


हादसे में प्रदीप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। इंटर में पढ़ रहा था। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed