{"_id":"60d5d93fa846815d15660bce","slug":"young-man-dead-after-lightning-fell-in-field-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: खेत में काम करते वक्त युवक पर गिरी बिजली, मौके पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: खेत में काम करते वक्त युवक पर गिरी बिजली, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Fri, 25 Jun 2021 06:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:56 PM IST
सार
दिलीप राजभर (22) गांव के सरेह में शुक्रवार दोपहर धान की रोपनी करा रहे थे, तभी आसमान में बिजली कड़की और युवक के शरीर पर गिर गई। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव निवासी एक युवक पर शुक्रवार दोपहर बिजली गिर गई, जिससे गंभीर रूप से झुलसकर उसकी मौत हो गई। मौजूद स्थानीय लोग जब तक उस युवक की सहायता के लिए पहुंचते, उससे पहले युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जखिनिया गांव निवासी दिलीप राजभर (22) गांव के सरेह में शुक्रवार दोपहर धान की रोपनी करा रहे थे, तभी आसमान में बिजली कड़की और युवक के शरीर पर गिर गई। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग अभी उसकी सहायता के लिए शोर मचाते हुए उसके पास पहुंचे, लेकिन उससे पहले युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक दिलीप दो भाइयों में बड़े थे। ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन