फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man committed suicide by hanging in gorakhpur

गोरखपुर: फंदे पर लटककर शख्स ने की खुदकुशी, 15 दिन पहले मुंबई से आया था घर

Sat, 07 Aug 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

मुंबई रहता है मृतक का पूरा परिवार। अधूरा रह गया दुकान खोलने का सपना।

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलाव में एक 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के मलाव निवासी अशोक चौरसिया (52) पुत्र स्व. मोहन चौरसिया ने शनिवार सुबह घर का चैनल अंदर से बंद कर लगभग 9 बजे कमरे में नायलान की रस्सी से लटककर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक 15 दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह घर पर अकेले ही रह रहा था। मृतक का एक लड़का व दो लड़कियां हैं। सभी की शादी हो गई है। वहीं मृतक की पत्नी बेटे के साथ मुंबई में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरा रह गया दुकान खोलने का सपना
15 दिन पूर्व मुंबई से घर आया मृतक अशोक चौरसिया घर पर अकेले ही रह रहा था। मृतक का लड़का मुंबई में पत्नी व मां के साथ रहता है। अशोक पहले गांव के चौराहे पर ही पान की गुमटी रखा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते गुमटी को बंद कर बेटे के पास चला गया। मुंबई से 15 दिन पूर्व घर आ कर पुनः दुकान खोलने की बात कहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, दो-चार दिन के अंदर नई गुमटी रखकर वह दोबारा पान की दुकान खोलने वाला था। इसी बीच घटना घट गई, जिससे गुमटी खोलने का उसका सपना अधूरा रह गया। मृतक बहुत ही हसमुख व मिलनसार स्वभाव का था। मृतक के आत्महत्या कर लेने की बात ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed