फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man certificate issued without being vaccinated in Gorakhpur

गोरखपुर: बिना टीका लगे ही जारी हो गया युवक का प्रमाणपत्र, सीएमओ बोले- 'पोर्टल में है गड़बड़ी'

Fri, 21 May 2021 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 May 2021 03:44 PM IST
सार

स्लॉट बुक होने के बाद भी खजनी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं लग सका युवक को टीका, डीएम, सीएमओ सहित कई अधिकारियों से की बात, हर जगह से मिली निराशा

विज्ञापन
young man certificate issued without being vaccinated in Gorakhpur
कोविन पोर्टल - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविन पोर्टल पर टीकाकरण को लेकर हो रही बुकिंग के संबंध में रोजाना नई परेशानियां आ रही हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उनवल निवासी अनिरुद्ध को बुकिंग स्लॉट गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी पर दिया गया था।

विज्ञापन


वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो कर्मियों ने बताया कि पोर्टल पर बुकिंग का स्लॉट नहीं दिखा रहा है। ऐसे में टीका नहीं लगेगा। इसके दो घंटे बाद उनके मोबाइल पर टीका लगने का मैसेज आ गया और उन्हें भारत सरकार का प्रमाण पत्र भी इसी पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अनिरुद्ध ने अपने मोबाइल फोन पर कोविन पोर्टल खोलकर स्लॉट की बुकिंग को कर्मियों को दिखाया। लेकिन कर्मी नहीं माने। इसके बाद उन्होंने डीएम, एडीएम एफआर, कंट्रोल रूम, सीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को फोन कर समस्या बताई लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिरुद्ध ने बताया कि स्टेट कंट्रोल रूम में फोन करने पर वहां से बताया गया कि आपका स्लॉट बुक है तो टीका लगाया जा सकता है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीका नहीं लग सका। इस बीच दो घंटे बाद मोबाइल पर मैसेज आ गया कि टीकाकरण हो चुका है। चेक करने पर भारत सरकार का प्रमाण पत्र भी जारी हो गया था। इस बात की सूचना जब उन्होंने खजनी स्वास्थ्य केंद्र को दी तो उन्होंने टीका लगाने की बात कही।


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि सिस्टम में यदि बुकिंग के बारे में स्लॉट प्रदर्शित नहीं कर रहा है तो टीका नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा करने पर वह डोज वेस्टेज में चला जाएगा। जबकि एक-एक डोज की मॉनिटरिंग शासन से हो रही है। पोर्टल की गड़बड़ी को लेकर आईटी विभाग से बात कर उसे सही कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed