{"_id":"5e440ad48ebc3ee5913ca182","slug":"young-man-caught-entering-cartridges-in-gorakhpur-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर में कारतूस लेकर दाखिल हो रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर में कारतूस लेकर दाखिल हो रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा
Wed, 12 Feb 2020 07:55 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AmarUjala
न्यायालय परिसर में गेट नंबर तीन से कारतूस लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक खोराबार के रायगंज निवासी प्रदीप सिंह है। उस पर हत्या का केस दर्ज है और जमानत पर इन दिनों बाहर है।
विज्ञापन
बुधवार को उसे स्पेशल कोर्ट में पेश होना था। पूछताछ में उसने बताया कि रास्ते में उसे गिरे हुए दो कारतूस मिले थे। पुलिस केस दर्ज कर उसकी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 2014 में पड़ोसी की हत्या के आरोपित प्रदीप सिंह की स्पेशल कोर्ट में पेशी थी। न्यायालय के गेट नंबर तीन के पास चेकिंग करते समय एक्स.रे बैगेज मशीन द्वारा प्रदीप के पास मौजूद बैग को चेक करने की जैसे ही कोशिश की गई वह भागने लगा।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात दरोगा अजय कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम चंद्र, सोनू यादव, संदीप निषाद ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बैग की तलाशी में दो कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद प्रदीप को कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि पकड़ा गया प्रदीप हत्या का आरोपित है। वह जमानत पर बाहर है। पेशी पर आया था। पूछताछ के दौरान बताया कि कारतूस रास्ते में मिला था।