{"_id":"666b66ec9171686b460086d4","slug":"young-man-carrying-aluminum-beets-dies-due-to-electric-shock-one-serious-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-589074-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एल्युमिनियम बीट ले जा रहे युवक की करंट से मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एल्युमिनियम बीट ले जा रहे युवक की करंट से मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में बृहस्पतिवार को एल्युमिनियम बीट ट्रांसफार्मर में सटने से करंट की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई। दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक बाइक पर एल्युमिनियम बीट लादकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां ट्रांसफर जमीन पर ही खुले रखा गया है। इस कारण दोनों युवक करंट की चपेट में आए। इससे पहले इस ट्रांसफार्मर से सटकर तीन गायों की भी मौत हो चुकी है।
तिवारीपुर क्षेत्र के माधोपुर निवासी रणवीर चंद्र (21) कारीगर था। वह बृहस्पतिवार को मोहल्ले के भोलू के साथ गोरखनाथ क्षेत्र में किसी के घर एल्युमिनियम बीट लेकर जा रहा था। दोनों शाम पांच बजे के करीब गोरखनाथ क्षेत्र के शक्तिपुरम काॅलोनी के पास ही पहुंचे थे, तभी एल्युमिनियम बीट वहां स्थित ट्रांसफार्मर से छू जाने पर दोनों करंट की चपेट में आ गए।
दोनों को आस-पास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रणवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोलू का इलाज चल रहा है। करंट से भोलू का गला, हाथ और पैर झुलस गया है। मौके पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को जानकारी दी।