{"_id":"62bfdf017076560afc005812","slug":"young-boy-commits-suicide-for-not-giving-his-mother-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मां के रुपये न देने पर नाराज हुआ किशोर, कमरा बंदकर फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मां के रुपये न देने पर नाराज हुआ किशोर, कमरा बंदकर फंदे से लटका
Sat, 02 Jul 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 AM IST
सार
थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां सिकरीगंज इलाके के बारी गांव में शुक्रवार को अभिजीत (17) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने मां से रुपये मांगे थे, लेकिन मां ने ध्यान नहीं दिया। बाजार से लौटी तो उसने खुदकुशी कर ली थी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बारीगांव निवासी रामानंद दिव्यांग हैं। उनका बेटा अभिजीत शुक्रवार को घर में था। उसने अपनी मां से 500 रुपये मांगे। मां ने सुना, लेकिन बिना जवाब दिए ही बाजार चली गईं। सामान लेकर वह लौटीं तो घर में अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
आवाज देने पर कोई आवाज अंदर से नहीं आई। जिसके बाद गांव गए पति और गांव वालों को बुला दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी आ गई। फिर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो अभिजीत फंदे से लटका मिला। उसके जेब से 500 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
मां यह नहीं बता पा रही है कि आखिर वह किस काम के लिए 500 रुपये और मांग रहा था। अभिजीत ने हाईस्कूल अच्छे नंबरों से पास किया था। थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।