फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yoga practice and Pranayama sessions will be conducted at the camp every morning and evening.

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में 15 से 21 जून तक योग का महाकुंभस

Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Yoga practice and Pranayama sessions will be conducted at the camp every morning and evening.
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर परिसर में 15 से 21 जून तक एक सप्ताह का योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन में योग, प्राणायाम, ध्यान, हठयोग, कुंडलिनी योग और अष्टांग योग जैसे विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। शिविर का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ होगा।
विज्ञापन

शिविर के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ हैं। 15 जून को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा, अध्यक्षता गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ करेंगे। पूर्व कुलपति प्रो. एके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद चतुर्वेदी करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान के पदाधिकारियों को सौंपी गई है। संस्थान के कमलेश मौर्य और नवनीत चौधरी को शिविर का प्रभारी बनाया गया है।

योगी कमलनाथ ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान, योगिक क्रियाएं और समूह चर्चा आयोजित की जाएगी। 16 जून को प्राणायाम विषय पर योग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद मुख्य वक्ता होंगे, जबकि डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह सह वक्ता के रूप में विचार रखेंगे। 17 जून को मुद्रा एवं बंध विषय पर योग विशेषज्ञ डॉ. जयंत नाथ और प्रो. कुशलनाथ मिश्र प्रतिभागियों को जानकारी देंगे। 18 जून को महायोगी गोरखनाथ संस्थान की ओर से प्रतिपादित हठयोग पर डॉ. बलवान सिंह और डॉ. गिरिधर वेदांतम विचार साझा करेंगे। 19 जून को गुरु गोरखनाथ के कुंडलिनी योग विषय पर लखनऊ के डॉ. दीनानाथ राय मुख्य वक्ता होंगे, डॉ. दिनेश कुमार सिंह सह वक्ता, 20 को अष्टांग योग विषय पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. द्वारका नाथ और डॉ. नवीन के. व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed