{"_id":"5f4a6d698ebc3eabec6b2472","slug":"x-ray-pathology-examination-of-infected-elderly-was-also-conducted-by-health-department-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित बुजुर्गों का एक्स-रे-पैथालॉजी जांच भी कराएगा स्वास्थ्य विभाग, यहां मिलेगी इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित बुजुर्गों का एक्स-रे-पैथालॉजी जांच भी कराएगा स्वास्थ्य विभाग, यहां मिलेगी इलाज की सुविधा
Sat, 29 Aug 2020 08:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्गों और सहरोगियों (जिनको शुगर, बीपी, ह्रदय रोग, किडनी रोग, कैंसर जैसे रोग हों) के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल की है। जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों का एक्स-रे और पैथोलॉजी जांच भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराया जाएगा। एक्स-रे के जरिए फेफड़े की स्थिति के बारे में पता किया जाएगा।
यह जानकारी सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने दी। बताया कि जिले में 10 स्थानों पर भर्ती कर कोरोना मरीज के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की देखरेख के लिए आशा कार्यकर्ता के अलावा रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) सक्रिय है।
एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि होटल रायल रेजीडेंसी में 50 बेड, बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में 22 बेड, आर्यन हॉस्पिटल में लेवल टू के 30 बेड, न्यू उदय हॉस्पिटल में 20 बेड, फातिमा हॉस्पिटल में 54 बेड, रेलवे अस्पताल में 25 बेड, सौ बेड टीबी अस्पताल में 35 बेड की सुविधा है। बीआरडी मेडिकल कालेज में लेवल दो एवं तीन के 200 बेड, होप पैनिशिया हॉस्पिटल में 72 बेड और स्पोर्ट कॉलेज में लेवल वन के 200 बेड की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
अब तक कुल हुई जांच में 11 फीसदी लोग मिले हैं संक्रमित
सीएमओ ने बताया कि 28 अगस्त तक जिले में करीब 82000 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इनमें 11 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरटीपीसीआर से 63640 सैंपल लिए गए। इसमें 4439 लोग पॉजिटिव मिले। 41280 एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें 4113 लोग संक्रमित पाए गए। जिला अस्पताल में 1735 लोगों की ट्रूनेट विधि से जांच की गई है। इनमें 182 लोग पॉजिटिव मिले।