फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wrestling: 30 wrestlers selected for central training camp

कुश्ती : केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित हुए 30 पहलवान

Fri, 15 Mar 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Wrestling: 30 wrestlers selected for central training camp
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 2024-25 के लिए 13 और 14 मार्च को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-15 प्रदेशीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 मंडलों के कुश्ती खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता के बाद शिविर के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। शिविर का आयोजन अप्रैल में होना है। इसमें मेरिट में आने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 42 किलोग्राम भारवर्ग में गाजियाबाद के अर्जुन चौधरी, मऊ के शिवम सिंह, प्रभाष यादव और सहारनपुर के कार्तिक कुमार चयनित हुए। 46 किलो में वाराणसी के अकबर और बुलंदशहर के हर्ष भारद्वाज, 50 किलो में आजमगढ़ के सुरदीप सैनी, मऊ के आयुष यादव, गौतमबुद्धनगर के विशाल कुमार और मुरादाबाद के अर्ष खान चयनित हुए। 54 किलो में गाजीपुर के चेतन चौहान, गोरखपुर के हंशराज गुप्ता और मिर्जापुर के नीरज यादव, 58 किलो में भदोही के आनंद कुमार, गाजीपुर के धर्मराज का चयन हुआ। 63 किलो में मिर्जापुर के श्लोक यादव और देवरिया के आदित्य यादव, 69 किलो में अलीगढ़ के तुषार चौधरी, सहारनपुर के
विज्ञापन

अतुल कुमार और वाराणसी के यशराज का चयन हुआ। 85 किलोग्राम में गाजियाबाद के शाक्ष कुमार और गाजीपुर के अमन चयनित हुए।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्र विजय सिंह, आरएसओ आले हैदर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह, आशीष जायसवाल, जवाहर लाल यादव, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed