{"_id":"64b245680ac77bbdb80e83a9","slug":"worms-found-in-mid-day-meal-health-of-children-deteriorated-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मिड-डे-मील के खाने में मिले कीड़े, बच्चों की तबीयत बिगड़ी; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मिड-डे-मील के खाने में मिले कीड़े, बच्चों की तबीयत बिगड़ी; देखें VIDEO
Sat, 15 Jul 2023 02:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:15 PM IST
सार
मिड-डे मील खाने के बाद 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। गुलरिहा इलाके के सरैया बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय का मामला है। जहां पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर पहले पीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
बच्चों के भोजन में कीड़े मिलने के बाद मचा हड़कंप।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गुलरिहा इलाके के सरैया बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार की दोपहर मिड-डे-मील खाकर 60 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि अक्षय पात्र संस्था की ओर से बच्चों को खाने में राजमा-चावल दिया गया था। राजमा में कीड़े मिलने की शिकायत बच्चों ने की। सभी बच्चों के पेट में दर्द होने लगा और वे उल्टी करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अभिभावक और गांव वाले मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को एंबुलेंस से चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 13 बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी बच्चों की हालत ठीक होने पर अभिभावक घर लेकर चले गए। नाराज अभिभावकों ने मिड-डे-मील लेकर आने वाली गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चरगावां ब्लाॅक के सराय गुलरिहा कंपोजिट विद्यालय में करीब 368 बच्चे पढ़ते हैं। सुबह करीब 10:30 बजे बच्चों को मिड-डे-मील में बना चावल-राजमा दिया गया। यह भोजन अक्षय पात्रा की गाड़ी लेकर आई थी। किसी छात्र ने राजमा में कीड़ा होने की शिकायत की। जिस बर्तन से भोजन परोसा जा रहा था, उसमें भी कीड़ा देखे जाने का आरोप है। तब तक करीब 200 बच्चे भोजन कर चुके थे। कुछ देर बाद बच्चे उल्टी करने लगे। यह देखकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिंसिपल ने इसकी सूचना बेसिक विभाग विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों की हालत खराब होती देख 60 बच्चों को एंबुलेंस बुलाकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। करीब दो से तीन घंटे बाद 47 बच्चों की हालत में सुधार देखकर उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
वहीं, 13 बच्चों को शाम सात बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 100 में भर्ती कराया गया। देर शाम पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बीमार बच्चों का हालचाल लिया। चरगांवा पीएचसी प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने कहा कि 60 बच्चों का इलाज किया गया है। सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। फूड प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं मिले हैं। बच्चे घबराए हुए थे। अब सभी की स्थिति सामान्य है।
बाल रोग विभाग मेडिकल कॉलेज में नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को मिचली आने व उल्टी की शिकायत थी। सभी का इलाज किया गया, अब उनकी हालत ठीक है। एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन