Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Kindness Day: Reuniting Missing People with Families Educating Poor Children Setting Example for Society

विश्व दयालुता दिवस: कोई बिछड़ों को मिला रहा अपनों से, कोई गरीब बच्चों को दे रहा शिक्षा...समाज के लिए बने मिसाल

Fri, 13 Nov 2026 12:27 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 13 Nov 2026 12:27 PM IST
सार

गोरखपुर के कई युवा समाज के लिए प्रेरणादायी बने हुए हैं। कोई किसी भूखे को भोजन करा रहा है, कोई किसी को अपनों से मिला रहा है। कोई 2000 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करा चुका है। कोई शिक्षा का अलख जगाने में जुटा हुआ है। विश्व दयालुता दिवस आइए जानते हैं ऐसे ही युवाओं की प्रेरक कहानियां...

विज्ञापन
World Kindness Day: Reuniting Missing People with Families Educating Poor Children Setting Example for Society
विश्व दयालुता दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

किसी भूखे को भोजन कराना, किसी बेसहारा को सहारा देना और किसी जरूरतमंद को उसके अपनों से मिलाना। दूसरों के लिए किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी की पूरी जिंदगी बदल सकते हैं। समाज में ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी स्वार्थ और पहचान की चाह के जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं। कोई बिछड़ों को परिवार से मिला रहा है तो कोई गरीब बच्चों को शिक्षा की रोशनी दे रहा है। कोई बेसहारा महिलाओं का सहारा बना है तो कोई उन लोगों को सम्मानजनक विदाई दे रहा है, जिनका अंतिम सफर भी अकेले गुजरता है। विश्व दयालुता दिवस पर ऐसे ही चार लोगों की कहानी, जिनके लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

विज्ञापन
Trending Videos

दर्द को बनाया दूसरों का सहारा, चार हजार लोगों को मिलाया अपनों से

World Kindness Day: Reuniting Missing People with Families Educating Poor Children Setting Example for Society
कृष्ण पांडेय आजाद पिछले 15 साल से जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कैंपियरगंज के मुसावर निवासी श्रीकृष्ण पाण्डेय 'आजाद' पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा में जुटे हैं। वर्ष 2006 में गंभीर सड़क हादसे के बाद वह कठिन दौर से गुजरे। इसी दौरान मां की एक बात ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। मां ने कहा कि जीवन ने तुम्हें दर्द दिया है तो कोशिश करना कि तुम्हारी वजह से किसी दूसरे का दर्द कम हो सके। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन कराने से शुरुआत की। आजाद बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर एक छोटी बच्ची को गंदगी खाते देख वह भीतर तक विचलित हो गए। इसी घटना ने उन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया। भोजन वितरण से शुरू हुआ उनका प्रयास आज "स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन" बन चुका है। मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को आश्रय जैसे काम कर रहे हैं। करीब चार हजार लोगों को परिवार से मिलाने में मदद कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबी के कारण न छूटे किसी बच्चे की पढ़ाई 500 विद्यार्थियों तक पहुंचाई शिक्षा

World Kindness Day: Reuniting Missing People with Families Educating Poor Children Setting Example for Society
विनय शंकर त्रिपाठी ने 500 बच्चों को शिक्षा दिलाई है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजेंद्रनगर पूर्वी निवासी विजय शंकर त्रिपाठी वर्ष 2018 से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं। मूल रूप से सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र के जीवां गांव के रहने वाले विजय ने गरीब और अनाथ बच्चों को संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित देखा तो उनकी मदद का संकल्प लिया। उन्होंने शिक्षकों और जागरूक लोगों से प्रतिदिन एक घंटा बच्चों को पढ़ाने की अपील की। धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए और अब तक करीब 500 विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा व शैक्षणिक सहयोग मिल चुका है। विजय ने बताया कि कई परिवारों में नशे की लत, घरेलू हिंसा और जागरूकता की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे परिवारों को समझाना भी उनके प्रयास का हिस्सा है। इस काम में उन्हें लोगों के दान और अपने संसाधनों से आर्थिक सहयोग मिलता है। उनका कहना है कि कोई बच्चा गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, यही उनका उद्देश्य है।
 

विज्ञापन

बेसहारा माताओं को दिया सहारा, 2000 से अधिक शवों का कराया अंतिम संस्कार

World Kindness Day: Reuniting Missing People with Families Educating Poor Children Setting Example for Society
पुष्पलता सिंह ने 2000 से अधिक शवों का कराया अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुष्पलता सिंह ने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों से अब तक अम्मा आश्रय निकेतन में करीब 80 माताओं को आश्रय और देखभाल मिली है। इनमें कई माताओं को उनके परिवारों से भी मिलवाया गया है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा पुरुषों को भी उनके परिजन तक पहुंचाने में मदद करती हैं। उन्होंने अब तक 2000 से अधिक लावारिस और अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया है। इसके अलावा जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ गंभीर मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था भी करती हैं। उनका कहना है कि किसी को सम्मान से जीने का सहारा देना और मृत्यु के बाद सम्मानजनक विदाई देना ही सच्ची इंसानियत है।


 

56 बेसहारा महिलाओं को परिवार से मिलाया

World Kindness Day: Reuniting Missing People with Families Educating Poor Children Setting Example for Society
पिछले 11 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा महिलाओं को उनके परिवारों तक पहुंचा रही हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राप्तीनगर की रहने वाली श्वेता मिश्रा पिछले 11 वर्षों से बिना किसी संस्था के सहारे समाजसेवा कर रही हैं। उनका विशेष प्रयास मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा महिलाओं को उनके परिवारों तक पहुंचाना है। वह बेसहारा महिलाओं की काउंसलिंग, देखभाल और पहचान जुटाने का काम करती हैं। उनके प्रयासों से अब तक 56 महिलाओं को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है। जिन महिलाओं को अपना घर-परिवार याद नहीं रहता, उनके लिए भोजन, कपड़े और दवाइयों का इंतजाम करती हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को भोजन, परिवारों को राशन उपलब्ध कराती हैं। श्वेता का कहना है कि किसी की जिंदगी में उम्मीद लौटाना ही समाजसेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed