फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Brain Tumor Day Changing Lifestyle Increases Risk of Brain Tumor

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस: बदलती जीवन शैली ने बढ़ाया ब्रेन ट्यूमर का खतरा, 3 साल में ही बढ़ गए 25 फीसदी मरीज

Mon, 08 Jun 2020 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
World Brain Tumor Day Changing Lifestyle Increases Risk of Brain Tumor
सांकेतिक तस्वीर

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन साल पहले जहां ब्रेन ट्यूमर के दो से तीन मरीज आते थे, अब उनकी संख्या छह हो गई है। पूर्वांचल की बात करें तो पिछले तीन-चार सालों के भीतर 25 प्रतिशत मरीज ब्रेन ट्यूमर के बढ़े हैं। डॉक्टर बदलती जीवन शैली को रोग के होने की बड़ी वजह बताते हैं।

विज्ञापन


कॉलेज में न्यूरो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने बताया कि मस्तिष्क में कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने पर गांठ बन जाती है। इसकी वजह से ब्रेन ट्यूमर होता है। यह बेहद खतरनाक बीमारी है। बीमारी का असर पूरे शरीर पर होता है। इसलिए लक्षण मिलने पर तत्काल इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई लोग ट्यूमर को कैंसर का रूप मानते हैं जबकि ट्यूमर से कैंसर होने के चांस नहीं होते हैं। बताया कि खाने-पीने के सामान में केमिकल का बढ़ता प्रयोग, एक्स-रे रेडिएशन जैसे कारक ट्यूमर को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये हैं लक्षण

डॉ. राकेश सक्सेना ने बताया कि सुबह उठने पर अक्सर उल्टी होना, सिर में हमेशा दर्द रहना, मिर्गी की तरह दौरे पड़ना, बोलने की क्षमता प्रभावित होना, आंख की रोशनी कम होना, अचानक वजन बढ़ना ट्यूमर के लक्षण हैं।

न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर गंभीर बीमारी है। पूर्वांचल में यह बीमारी तेजी से बढ़ी है। इससे बचाव के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें लोग खाएं। मिलावटी खाद्य पदार्थों से दूरी बनाते हुए जंक फूड से दूर रहें, साथ ही अधिक से अधिक पानी पिएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed