{"_id":"6abd7f25aca5c70f8306a525","slug":"worker-died-from-burns-family-reached-a-settlement-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469871-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मजदूर की जलने से हुई थी मौत, परिजन ने किया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मजदूर की जलने से हुई थी मौत, परिजन ने किया समझौता
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर के मोहनलालपुर स्थित तारपीन तेल के गोदाम में मिले कर्मचारी भोला उर्फ रामबदन (27) की मौत जलने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बुधवार को परिजन शव लेकर महराजगंज स्थित अपने गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच मृतक के परिवार ने गोदाम मालिक व्यापारी से समझौता कर लिया है। परिजन ने पुलिस को कार्रवाई न करने संबंधी प्रार्थनापत्र भी दिया है।
भोला महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव का निवासी था। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मोहनलालपुर निवासी कृष्णा गुप्ता के तारपीन तेल के गोदाम में आग लगी थी। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। उस समय किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी। मंगलवार को परिजन ने पुलिस को बताया कि गोदाम में काम करने वाला भोला सोमवार से लापता है। इसके बाद पुलिस और दमकल टीम ने जले गोदाम की दोबारा जांच की। तलाशी के दौरान मलबे में भोला का शव मिला।
आग की चपेट में आने से शव बुरी तरह जल गया था और अधिकांश हिस्सा कंकाल में बदल गया था। घटना के बाद गोदाम में अग्निशमन विभाग की एनओसी को लेकर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय स्तर पर गोदाम के पास एनओसी नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, अग्निशमन विभाग की ओर से अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए हैं। रिपोर्ट में जलने से मौत की पुष्टि हुई है।