फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman's body found in bushes; identity not established.

Gorakhpur News: झाड़ियों में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Thu, 01 Oct 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in bushes; identity not established.
भटहट। चिलुआताल के पास काली मंदिर के समीप झाड़ियों में बुधवार को महिला का शव मिला। झाड़ियों में शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का शव औंधे मुंह पानी की तरफ पड़ा था। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। शव की स्थिति देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर शव की फोटो प्रसारित करने के साथ आसपास के थानों में भी फोटो भेजी गई है ताकि शिनाख्त हो सके। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed