फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman lost jewelry in the name of shining in Gorakhpur

गोरखपुर: चमकाने के नाम पर महिला ने गंवाए गहने, पुलिस कर रही जांच

Wed, 13 Oct 2021 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Woman lost jewelry in the name of shining in Gorakhpur
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
गोरखपुर जिले के सहजनवां में महिला को जेवर चमकाने का झांसा देकर दो जालसाज करीब 60 हजार रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार की दोपहर सहजनवां के वार्ड एक जिगिना की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के जीविला निवासी कुंदन राय गीडा के एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे जिगिना वार्ड ए स्थित चंद्रशेखर प्रजापति के मकान में किराए से पत्नी व मां के साथ रहते हैं। दिन में 10 बजे के करीब वह ड्यूटी पर चले गए। दोपहर बारह बजे के करीब 40 से 45 वर्ष के दो लोग घर पहुंचे।
विज्ञापन


पुराने गहने साफ कराने के लिए आवाज लगाई। महिला जालसाजों के बहकावे में आ गई और सोने के गहने साफ करने के लिए दे दिया। जालसाजों ने एक गिलास में पानी डालकर उसमें गहने डाल दिए। फिर बाहर निकाल लिए और उसमें एक सफेद रंग का पाउडर डालकर महिला को दिया। कहा कि 10 मिनट बाद गहने को पानी से बाहर निकालना। इधर मौका पाते ही दोनों जालसाज पैदल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने बर्तन से पानी गिरा कर देखा तो गहने गायब थे। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति महिला को लेकर थाने पर पहुंचे और पुलिस को जालसाजी होने की जानकारी दी। सहजनवां थाने के प्रभारी निरीक्षक हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।


पीड़ित ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जालसाजों का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed