{"_id":"696009038baab4101608332c","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1191021-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
गगहा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राईपुर भैसहा (नरौहा) निवासी कविता देवी (33) पत्नी सिकंदर प्रसाद की बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
30 दिसंबर को कविता देवी हाटा बाजार से बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान भारतीय स्टेट बैंक रकहट एटीएम के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की है। कविता देवी की मौत से उनके तीन छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर आंख नम है। संवाद