{"_id":"61a4bb1fe48ae12af857c7ab","slug":"woman-injured-after-leopard-attack-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: जंगल में लकड़ी लाने गई महिला को तेंदुआ ने किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: जंगल में लकड़ी लाने गई महिला को तेंदुआ ने किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 29 Nov 2021 05:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:07 PM IST
सार
झाड़ी के बीच में बैठा तेंदुआ अचानक महिला पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेंदुआ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के समीप बसा गांव सेमरहवा में सोमवार को जंगल में लकड़ी लाने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। साथ में लकड़ी लाने गए अन्य लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ घने जंगल की तरफ चला गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा की तिलकी देवी (38) जंगल में केरमुहवां ताल के पास लकड़ी लाने गई थी। साथ में गांव के कुछ और लोग भी गए थे। तिलकी देवी जंगल में लकड़ी लेकर केरमुअहवा ताल के पास पहुंची।
विज्ञापन
झाड़ी के बीच में बैठा तेंदुआ अचानक हमला कर दिया जिससे उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ में गए अन्य लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ महिला को छोड़कर घने जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
साथ में गए लोग घायल महिला को घर लेकर गए और परिजन तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले गए, जहां इलाज हो रहा है। उत्तरी चौक रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुआ ताल में पानी पीने आया होगा। इस बीच महिला पर हमला कर दिया, जिससे दाहिने हाथ में चोट लगी है। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
चार दिन पूर्व तेंदुए ने बालक को मार डाला था
सेमरहवा गांव में तेंदुआ का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते बृहस्पतिवार की शाम सेमरहवा गांव के बरतानी टोले पर पिता के साथ खेत में पानी चला रहे एक सात वर्षीय छोटेलाल को झपट कर जंगल में लेजाकर मार डाला था। उसी रात गांव के चंद्रेश के गाय को भी शिकार बनाया।