फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dies in suspicious condition

युवती की 13 दिन पहले हुई थी शादी, संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 09 Jul 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
woman dies in suspicious condition
युवती की 13 दिन पहले हुई थी शादी, संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

पीपीगंज (गोरखपुर)। कस्बा में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता अंकिता (23) की मौत हो गई। 13 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों का कहना है कि अंकिता बीमार थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर लाए। उधर, पिता ने तहरीर देकर पुलिस से जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति ओमकार के मुताबिक, चार दिन पूर्व अंकिता को पेट दर्द होने पर स्थानीय अस्पताल लेकर गए थे। सोमवार को फिर से पेट में दर्द शुरू हुआ तो एक नर्सिंग होम गए। इसके बाद शहर के आनंदलोक अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल गए लेकिन कागजात न दे पाने के चलते भर्ती नहीं किया गया। फिर गोलघर स्थित नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक घंटे बाद चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर आ गए और अंकिता के मायकेवालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed