{"_id":"64fe15732f4dcdabd501353c","slug":"woman-dies-husband-injured-in-collision-between-two-cars-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-301363-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
चिलुआताल। मानीराम रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह आठ बजे दो कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के आदित्यपुरम निवासी जगदीश गुप्ता अपनी पत्नी मीरा (53) को लेकर कार से नौतनवां जा रहे थे। अभी मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे थे कि पीपीगंज की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को मेडिकल काॅलेज भेज दिया, जहां इलाज के दौरान मीरा की मौत हो गई। जगदीश गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी गाड़ी में बैठे तीन लोगों को कम चोट आने की वजह से गोरक्षनाथ चिकित्सालय भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों नेपाल चले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।