{"_id":"61e253367a917931483670ca","slug":"woman-dead-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महराजगंज लौटते समय पेड़ से टकाराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महराजगंज लौटते समय पेड़ से टकाराई कार, दो घायल
Sat, 15 Jan 2022 10:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:23 AM IST
सार
रामचंद्र पत्नी के साथ गोरखपुर रिश्तेदारी में आए थे। लौटते समय उनकी कार चिउटहा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामचंद्र, पत्नी गंगा देवी और एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच के चिउटहा गांव के पास बृहस्पतिवार को कार के पेड़ से टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के पति समेत दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला की पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी गंगा देवी (40) पत्नी रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रामचंद्र पत्नी के साथ गोरखपुर रिश्तेदारी में आए थे। लौटते समय उनकी कार चिउटहा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामचंद्र, पत्नी गंगा देवी और एक अन्य घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां शाम को गंगा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन