फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dead due to house collapsed in heavy rain at Deoria

देवरिया: तेज बारिश में ढह गया मकान, एक महिला की मौत

Tue, 14 Jul 2020 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Jul 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
woman dead due to house collapsed in heavy rain at Deoria
इनसेट में मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले के सदर विकास खंड के इजरही गांव में मंगलवार की भोर में बारिश के चलते एक मकान कच्चा मकान गिर गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण दीप नारायण का कच्चा मकान भरभराकर कर अचानक गिर गया। जिसमें दबकर उनकी पत्नी देवराजी देवी (50) की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- खपरैल का मकान गिरने से बेघर हुए पूर्व विधायक, ईमानदारी ऐसी कि एक मकान तक नहीं बनवा पाए
विज्ञापन


देवराजी के पक्के मकान में उसके बेटे और बहू रहते थे। मिट्टी की दीवाल वाले कच्चे टीन शेड के मकान में वह पति के साथ रहती थी। भोर में उसकी नींद खुली तो वह बाथरूम करने बाहर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौट कर जैसे ही मकान में पहुंची कि मकान भर-भराकर गिर गया, जिसमें वह दब गईं। उसकी आवाज सुनकर लोग दौड़े और उसे किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहें थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed