{"_id":"6002bc0c1b203d363c230c37","slug":"woman-dead-and-son-injured-after-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: इलाज कराकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: इलाज कराकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटे की हालत गंभीर
Sat, 16 Jan 2021 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीएचसी से आंख का इलाज कराकर अपने बेटे के साथ घर जा रहीं महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भाटपाररानी नगर पंचायत पंचायत वार्ड नंबर छह निवासी संजय कुशवाहा की पत्नी सूर्यमुखी देवी (42) शनिवार की सुबह अपने बेटे के साथ सलेमपुर सीएचसी आंख दिखाने आई थी। इलाज कराने के बाद वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
अभी वह बाइक से नगर के ओवर ब्रिज हरैया में पहुंची थी कि देवरिया की तरफ से तेज रफ्तर से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला व उसका बेटा प्रिंस कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटा प्रिंस कुशवाहा की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।