{"_id":"5e4902f88ebc3ee61568edd4","slug":"woman-complained-on-police-day-against-inspector-from-sdm-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने थानेदार पर लगाया आरोप, बोली- साहब! झूठ बोलते हैं इंस्पेक्टर, महीनों से दौड़ा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने थानेदार पर लगाया आरोप, बोली- साहब! झूठ बोलते हैं इंस्पेक्टर, महीनों से दौड़ा रहे
Sun, 16 Feb 2020 02:27 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
खोराबार थाने में फरियाद लेकर पहुंची महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब! इंस्पेक्टर खोराबार झूठ बोलते हैं, वे महीनों से दौड़ा रहे हैं। झोपड़ी में आग लगाने के आरोपितों के साथ पुलिस मिली हुई है। इसलिए तो अबतक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं की और न ही मामले की जांच करने जा रही है। उल्टे उसे और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
उक्त बातें शनिवार को थाना दिवस पर खोराबार थाने पर फरियाद लेकर आई महिला ने एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल के सामने कही। महिला की बात सुनने के बाद एसडीएम ने इंस्पेक्टर को शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। थाना दिवस पर शनिवार को एसडीएम सदर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इंस्पेक्टर खोराबार सुनील राय भी बैठे थे। इस दौरान जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी अनीता देवी अपनी फरियाद लेकर पहुंची। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि चार माह पूर्व दर्ज मुकदमे में खोराबार पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
मामले में एसडीएम ने जब इंस्पेक्टर से जानकारी मांगी तो वे महिला को ही फटकारने लगे। जिसके बाद महिला ने एसडीएम के सामने ही इंस्पेक्टर पर झूठ बोलने तथा आरोपितों को गिरफ्तार न करने के लिए बहाने बनाने का आरोप लगाने लगी। कहा कि फोन करने पर इंस्पेक्टर बीमार होने, वीआईपी ड्यूटी और कोर्ट में होने की बात कहते हैं। इस दौरान महिला से इंस्पेक्टर की नोकझोंक हो गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस विवेचना के लिए भी नहीं जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल महिला की झोपड़ी में 13 अक्तूबर 2019 को आग लग गई थी। जिसमें कई सामान जल गए थे। जिसके बाद महिला ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिश में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शत्रु निषाद, गोविंद निषाद, बैजा निषाद और लवंगी देवी के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला ने बताया कि तभी से पुलिस उसे दौड़ा रही है। इससे पहले वह एसएसपी से भी शिकायत कर चुकी है।