फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman body found hanging in Maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Mon, 02 Jan 2023 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman body found hanging in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के  सोहगीबरवा गांव के नौका टोला में सोमवार को पेड़ पर फंदे से लटका महिला का शव देखा गया है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोहगीबरवा निवासी विश्वनाथ प्रसाद की बेटी सीमा (24) की शादी करीब पांच वर्ष पहले निचलौल थाना क्षेत्र के गेड़हवा निवासी एक युवक के साथ सामूहिक विवाह में हुआ था। कुछ दिनों तक पति के साथ रहने के बाद सीमा ससुराल छोड़ पिता के घर चली आई। उसके बाद सीमा दोबारा ससुराल नहीं गई।
विज्ञापन


वहीं करीब पांच महीने पहले से सीमा गांव के ही एक युवक सोनू प्रसाद के साथ रहने लगी। इसी बीच सोनू रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात मजदूरी करने चला गया। वही गांव के दक्षिण तरफ करीब पांच सौ मीटर दूर जंगल से सटे एक पेड़ की डाली पर फंदे में सीमा का शव लटकता हुआ कुछ लोगों ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed