फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman alone killed two step sons and husband In Gorakhpur

Gorakhpur: महिला ने ही अकेले की थी सौतेले बेटों और पति की हत्या, किसी और के शामिल होने के नहीं मिले साक्ष्य

Fri, 03 Mar 2023 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Mar 2023 11:32 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस हत्या का पर्दाफाश कर आरोपी महिला को जेल भिजवा चुकी है। परिजनों के आरोप के आधार पर जांच जारी रखा गया, लेकिन सीडीआर और अन्य जांच स्रोतों से किसी अन्य के शामिल होने के कोई भी प्रमाण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
woman alone killed two step sons and husband In Gorakhpur
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहबाजगंज में पति और सौतेले बेटों की हत्या में जेल गई नीलम के अलावा किसी और के शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले। मोबाइल फोन नंबर की जांच के बाद साफ हो गया कि हत्या वाली रात आठ बजे उसने सिर्फ मायके में बातचीत की थी। साक्ष्य न मिलने पर पुलिस अब फाइल बंद करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


हालांकि, परिजन अब भी तीन मोबाइल फोन होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन नंबर की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर परिजन कोई नंबर देंगे तभी जांच होगी। घटना का पर्दाफाश हो चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चाट विक्रेता अवधेश गुप्ता और उसके बेटे अरव व आर्यन की हत्या में दूसरी पत्नी नीलम को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि नीलम ने ही बेटी पर गलत नजर रखने की वजह से अवधेश की हत्या की और फिर संपत्ति के लालच में सौतेले बेटों को भी मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर आरोपी नीलम को जेल भिजवा दिया, लेकिन परिवार के सवाल उठाने के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच को जारी रखा। नीलम की बेटी से दोबारा पूछताछ करने के साथ ही मोबाइल फोन नंबर के सीडीआर से जांच की गई। जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि इसमें कोई अन्य शामिल नहीं था।

परिजन बोले, नीलम के पास थे तीन फोन
पुलिस घटना की फाइल को बंद करने की तैयारी में है, लेकिन परिजन अब भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि अकेले नीलम ने ही तीनों हत्या की थी। उनका कहना है कि नीलम तीन मोबाइल फोन इस्तेमाल करती थी। जबकि पुलिस ने महज एक मोबाइल फोन बरामद किया है। परिजनों का कहना है कि नीलम के घर अनजान लोगों का आना जाना लगा रहता था।


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस हत्या का पर्दाफाश कर आरोपी महिला को जेल भिजवा चुकी है। परिजनों के आरोप के आधार पर जांच जारी रखा गया, लेकिन सीडीआर और अन्य जांच स्रोतों से किसी अन्य के शामिल होने के कोई भी प्रमाण नहीं मिले हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed