फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Within eight hours two real brothers died in different ways at Kushinagar

यूपी: आठ घंटे के अंदर दो सगे भाइयों की अलग-अलग तरीके से हो गई मौत, हैरान हैं गांव के लोग

Fri, 04 Jun 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Jun 2021 03:19 PM IST
सार

छोटे भाई की करंट लगने से मौत, बड़ा भाई पेड़ से गिरकर मरा, रात में मरे छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए सुबह लकड़ी काटने पेड़ पर चढ़ा था बड़ा भाई, दोनों भाइयों के शवों का शाम को एक साथ किया गया अंतिम संस्कार।

विज्ञापन
Within eight hours two real brothers died in different ways at Kushinagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाले मामला सामने आया है। यहां तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला की दलित बस्ती में आठ घंटे के भीतर दो भाइयों की मौत से एक परिवार में कोहराम मच गया। एक भाई की मौत बुधवार की रात में करीब दो बजे करंट लगने से हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काट रहे बड़े भाई की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। दोपहर बाद दोनों भाइयों के शव का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने दोनों बेटों की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला की दलित बस्ती निवासी सुदामा प्रसाद के पांच लड़के हैं। इनके छोटे पुत्र अशोक प्रसाद (28) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार को अशोक सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली बाजार में गया था। वहां पुरानी शराब भट्ठी की छत पर जाकर सो गया। रात में करीब दो बजे उठा तो ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक साथ किया गया अंतिम संस्कार।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की रात में उसकी मौत हो गई। शव घर लाया गया और गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी। अंतिम संस्कार के लिए थोड़ी लकड़ी कम पड़ने की जानकारी हुई तो बड़ा भाई मनोज (32) नहर के किनारे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने लगा।

इस दौरान वह भी लकड़ी के साथ जमीन पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण व परिजन आनन-फानन तमकुही सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मनोज को भी मृत घोषित कर दिया।
 
दोपहर बाद दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक अविवाहित था जबकि मनोज का पुत्र पांच वर्ष व पुत्री तीन वर्ष की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed