{"_id":"629584cd9b359d3d8f51c35b","slug":"wife-commit-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दंपती के बीच विवाद में घर टूटा, पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दंपती के बीच विवाद में घर टूटा, पत्नी ने की खुदकुशी
Tue, 31 May 2022 08:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 May 2022 08:30 AM IST
सार
हरिराम की पत्नी अनीता (31) रविवार रात पति के साथ छत पर सोई थी। रात में पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह नाराज होकर नीचे चली गई। नाराज पति भी देखने नहीं आया और अनीता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के माडर गांव में पति से विवाद के बाद रविवार रात एक महिला ने खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह पति ने फंदे से लटका शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, माडर गांव निवासी हरिराम की पत्नी अनीता (31) रविवार रात पति के साथ छत पर सोई थी। रात में पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह नाराज होकर नीचे चली गई। नाराज पति भी देखने नहीं आया और अनीता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह जब हरिराम नीचे उतरा तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अनीता कुछ दिनों से बीमार थी। उसी को लेकर रविवार रात में पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। अनीता की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसकी एक अनुष्का नाम की बेटी है। हरिराम मुंबई मे पेंट पालिश का काम करता है। एक महीने पहले ही घर आया है।
विज्ञापन