{"_id":"60f7cc1c6d1a4c269b503cc9","slug":"wife-angry-with-husband-over-dispute-over-making-tea-in-gorakhpur-committed-suicide-by-jumping-into-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चाय बनाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, नाराज महिला ने नाले में कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चाय बनाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, नाराज महिला ने नाले में कूदकर दे दी जान
Wed, 21 Jul 2021 12:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:56 PM IST
सार
मूल रूप से ग्राम व थाना स्वामी नरायन छपिया, जिला गोंडा का निवासी है मृतका का परिवार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नं-5 सहबाजगंज में बीती रात पति से चाय बनाने के विवाद को लेकर आंचल सिंह (35) पत्नी विजय पाल सिंह ने नाले मे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार विजय पाल सिंह मूल रूप से ग्राम व थाना स्वामी नरायन छपिया, जिला गोंडा का निवासी है। वर्तमान समय में वह पत्नी आंचल सिंह व दो बच्चों के साथ सहबाजगंज वार्ड नं-5 में किराए के मकान में रहता है।
आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका का पति विजय पाल मंगलवार की रात गीडा से ड्यूटी कर घर आया और पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने आवास से करीब 50 मीटर दूर नाले में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि महिला की नाले डूबने से मृत्यु होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अभी कोई तहरीर नही मिली है।