फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   While reviewing the development projects, the CM gave instructions to the officials.

विरासत गलियारा के निर्माण में लाएं तेजी, शहर में न हो जलभराव : सीएम

Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
While reviewing the development projects, the CM gave instructions to the officials.
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विरासत गलियारे के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा और चेताया कि कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पादरी बाजार ओवरब्रिज, पिपराइच फोरलेन मार्ग समेत अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन लोगों की भूमि या संपत्ति परियोजनाओं की जद में आ रही है, उन्हें जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहर की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता के साथ काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी नजर रखी जाए और किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता न हो। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गीडा क्षेत्र में संचालित उद्योगों और प्रस्तावित नई इकाइयों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निवेशकों और उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी न हो एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक माहौल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed