{"_id":"653630dd3ead487bf4051078","slug":"when-received-check-from-cm-yogi-felt-doubly-happy-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम के हाथों मिला चेक तो खुशी हुई दोगुनी, मंच से बढ़ाया उनका उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम के हाथों मिला चेक तो खुशी हुई दोगुनी, मंच से बढ़ाया उनका उत्साह
Mon, 23 Oct 2023 02:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:07 PM IST
सार
वृहद रोजगार मेला एवं सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र और ऋण वितरण किया। मंच पर सीएम के हाथों से चेक और ऑफर लेटर पाने वालों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लोगों ने कहा कि मंच पर सीएम के हाथों से चेक नहीं, खुशी मिली है।
विज्ञापन
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेला एवं सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र और ऋण वितरण किया। मंच पर सीएम के हाथों से चेक और ऑफर लेटर पाने वालों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लोगों ने कहा कि मंच पर सीएम के हाथों से चेक नहीं, खुशी मिली है। इससे उनके कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन
रविवार को सीएम ने वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बड़ौदा यूपी बैंक की ओर ओडीओपी, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को 650 करोड़ का ऋण वितरित किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में चयनित 20 युवाओं को नियुक्ति पत्र और छह लोगों को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
एमएमएसई योजना के तहत फर्नीचर उद्योग लगाने के लिए बैंक की ओर से 11 लाख रुपये का ऋण मंजूर किया गया है। मोहरीपुर में कारखाना लगाए हैं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि सीएम के हाथों चेक मिला है। - मुख्तार अहमद, लाभार्थी
विज्ञापन
ओडीओपी योजना के तहत रेडीमेड कपड़े बनाने के लिए 9.50 लाख रुपये का ऋण बैंक ने स्वीकृत किया है। इस व्यवसाय से चार अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। मुझे खुशी हो रही है कि सीएम ने चेक दिया है। - नेहा गोयल, लाभार्थी।
परिसर में बहुत से अभ्यर्थी आए हैं। लेकिन मंच पर नियुक्ति पत्र पाकर गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे रियल टाइम एनालिस्ट के पद पर निजी कंपनी में नौकरी मिली है। छह लाख रुपये का सालाना पैकेज है।- अरीबा इम्तियाज, अभ्यर्थी।
मैंने इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई किया है। रोजगार मेेले में आईजीएल गीडा में नौकरी मिली है। टेक्नीशियन के पद पर तीन लाख 32 हजार रुपये का सालाना पैकेज है।- सुदर्शन पाल, अभ्यर्थी।
परिसर में बहुत से अभ्यर्थी आए हैं। लेकिन मंच पर नियुक्ति पत्र पाकर गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे रियल टाइम एनालिस्ट के पद पर निजी कंपनी में नौकरी मिली है। छह लाख रुपये का सालाना पैकेज है।- अरीबा इम्तियाज, अभ्यर्थी।
मैंने इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई किया है। रोजगार मेेले में आईजीएल गीडा में नौकरी मिली है। टेक्नीशियन के पद पर तीन लाख 32 हजार रुपये का सालाना पैकेज है।- सुदर्शन पाल, अभ्यर्थी।