फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wheel taken life of laborer in Gorakhpur

गोरखपुर: तेज रफ्तार पिकअप का निकला पहिया, मजदूर की मौत का बना कारण

Sun, 28 Mar 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Mar 2021 11:47 AM IST
सार

  • पहिया उछलकर पैदल जा रहे मजदूर से टकराने से हुआ हादसा
  • मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
wheel taken life of laborer in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उसरैन गांव के पास पिकअप का एक्सेल टूटने से निकले पहिये ने मजदूर की जान ले ली। सब्जी लदी पिकअप का पहिया निकलकर पैदल जा रहे मजदूर से जा टकराया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने मुआवजे के लिए उसरैन गांव के पास सड़क जाम कर दी। बाद में नायब तहसीलदार और पुलिस के आश्वासन पर लोग हटे। सुबह करीब 11 बजे घटना के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मृतक की पहचान उसरैन गांव निवासी महेंद्र (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सड़क पर काम की तलाश में निकला था और पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का पहिया निकलकर उसके सिर पर आ लगा। लोग आननफानन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर पाते ही ग्रामीण और महेंद्र के घरवाले घटनास्थल पर पहुंच गए और रास्ते को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि प्रशासनिक अफसर मौके पर आएं और वहीं पर मुआवजे की घोषणा करें। बाद में विधायक, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग हटे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed