फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Waterlogging is a big problem in Gorakhpur due to illegal occupation of city drains and lack of cleaning

Gorakhpur News: शहर के नालों पर अवैध कब्जे, खुद हटाएं कब्जा- 15 मई तक नालियों की सफाई- एक बड़ी चुनौती

Sat, 27 Apr 2024 06:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 06:02 PM IST
सार

नगर आयुक्त ने  नालियों के सफाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त की टीम नालों पर अवैध कब्जों की गोपनीय रिपोर्ट भी तैयारी करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर नालियों की साफ सफाई होने में परेशानी सामने आई तो इन कब्जों को तोड़ेगी।

विज्ञापन
Waterlogging is a big problem in Gorakhpur due to illegal occupation of city drains and lack of cleaning
सुबह नालियों की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेते और निर्देश देते नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम शहर के सभी बड़े, मझोले और छोटे नालों की सफाई विशेष अभियान के तहत रोस्टर बनाकर करवा रहा है। शनिवार को सुबह नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने डोमिनगढ़ नाला पर चल रहे सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


लेकिन, इन नालियों की साफ-सफाई के साथ शहर के कई इलाकों में नालियों पर बने अवैध कब्जे भी एक बड़ी वजह है, जिससे बरसात का पानी सड़क पर आ जाता है।

नगर आयुक्त ने नालियों के सफाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त की टीम नालों पर अवैध कब्जों की गोपनीय रिपोर्ट भी तैयारी करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर नालियों की साफ सफाई होने में परेशानी सामने आई तो इन कब्जों को तोड़ेगी।
विज्ञापन


निगम का लक्ष्य है कि इस बरसात में शहरी क्षेत्र में बारिश का जलभराव कम से कम हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाले की तल्लीझाड़ सफाई कराई जाए। साथ ही नाले में जो कलवर्ट बने हैं उसकी भी विशेष सफाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नाला सफाई से निकले सिल्ट/कूड़े को तत्काल मौके से हटवाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी नालों की पहले चरण की सफाई हर हाल में 15 मई तक पूरी हो जाए। नगर आयुक्त ने शहर की जनता से अपील किया कि नाला/नालियों पर अतिक्रमण को वह स्वंय हटा लें, जिससे नाले की सफाई आसानी से हो सके और बरसात में जलभराव की समस्या न आए।


यदि नाला सफाई कार्य में कही कोई शिकायत हो या किसी नाले की सफाई कार्य न हो पाई हो तो इसकी शिकायत नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम नंबर 1533 एवं 8810709390 में दर्ज कराएं ताकि समय से उसका निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान जोनल अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed