फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   waterlogging in ilahibag in gorakhpur

जलभराव के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
waterlogging in ilahibag in gorakhpur
जलभराव के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा इलाही बाग रेगुलेटर पर लगे पंप को नहीं चलाने का आरोप अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। इलाही बाग इलाके में जलभराव होने से नाराज लोगों ने इलाहीबाग रेगुलेटर पर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर आयुक्त से पंप ना चलने की शिकायत भी की। रविवार रात झमाझम बारिश के बाद इलाही बाग इलाके में जलभराव हो गया। निचला इलाका होने की वजह से यहां के जलभराव को दूर करने के लिए राप्ती तट पर रेगुलेटर बनाए गए हैं। जिन में लगे पंप को चलाकर शहर का पानी राप्ती नदी में डाला जाता है। लोगों का आरोप है कि रात में बारिश होने के बावजूद इलाहीबाग रेगुलेटर पर लगे पंप को नहीं चलाया गया जिसकी वजह से इलाही बाग इलाके के कई घरों में पानी घुस गया। सड़कें भी पूरी तरह से पानी से भर गई। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी को न निकलता देख कर क्षेत्र के लोग रेगुलेटर पर पहुंचे लेकिन उन्हें पंप बंद नजर आया। इसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और इसकी जानकारी नगर आयुक्त को भी दी। सुबह जब पूरे इलाके में पानी भर गया तो क्षेत्र के लोग इलाहीबाग रेगुलेटर पर पहुंचे लेकिन रेगुलेटर पर कोई भी कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। उमेश चंद्र गौड़ रात भर पंप बंद था जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो सकी और इलाके में जलभराव हो गया। राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed