फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water supply to be provided after purifying water from the Rapti and Rohin rivers.

Gorakhpur News: राप्ती-रोहिन के पानी को साफ कर होगी जलापूर्ति

Fri, 31 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply to be provided after purifying water from the Rapti and Rohin rivers.
गोरखपुर। नगर निगम अब भूजल पर बढ़ती निर्भरता कम करने और सतही जल स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करेगा। बृहस्पतिवार को मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में राप्ती और रोहिन नदी के पानी को स्वच्छ कर शहर की जलापूर्ति में उपयोग करने की योजना पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इसके लिए श्रीराम चौक, बसंतपुर, महर्षि दधीचि नगर और माधोपुर वार्डों में सर्वे कराया जाएगा। जिस वार्ड में परियोजना की लागत सबसे कम आएगी, वहीं से इसकी शुरुआत होगी। बैठक में समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य जियाउल इस्लाम ने यह प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में उत्तर प्रदेश जल निगम ने इस संबंध में सर्वे किया था लेकिन अधिक लागत के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे करीब 500 घरों को जलापूर्ति की जा सकेगी। बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत शहर के 80 वार्डों में 500 वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाने की 2.50 करोड़ रुपये की परियोजना को भी आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई। प्रत्येक पिट पर लगभग 50 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 108 पंजीकृत आरओ प्लांट और 38 वाहन धुलाई केंद्रों पर भी वर्षा जल संचयन प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू कराने पर जोर दिया गया। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed