फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water body will be beautified near Ramgarh Tal

Gorakhpur: रामगढ़ ताल के पास वाटर बॉडी का होगा सुंदरीकरण, सीएम योगी ने दी अनुमति

Mon, 30 May 2022 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 May 2022 12:08 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि वाटर बॉडी के सुंदरीकरण परियोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

 

विज्ञापन
Water body will be beautified near Ramgarh Tal
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रामगढ़ताल के पास वाटर बॉडी का सुंदरीकरण होगा। रविवार को मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद सुंदरीकरण की अनुमति दे दी। कायाकल्प के बाद वाटर बाडी जल्द ही पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयार दिखेगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रथम चरण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से वाटर बॉडी को चमकाएगा।

विज्ञापन


वाटर बॉडी नौकायन के पास से शुरू होकर अंबेडकर पार्क, तारामंडल होते हुए सर्किट हाउस के पीछे तक 42 एकड़ में फैली है। पहले जलकुंभी से पटी रहने वाली इस वाटर बॉडी को जीडीए ने साफ कराया था। उसके बाद से ही इसके सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। वाटर बॉडी के पानी को साफ करने के साथ ही इसके दोनों ओर साइकिल ट्रैक एवं पाथ वे बनाया जाएगा। दोनों ओर रंग-बिरंगे फूल वाले वृक्ष लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

तारामंडल और आंबेडकर पार्क के पास बनेगा घाट

तारामंडल एवं आंबेडकर पार्क के पास घाट बनाया जाएगा। वाटर बॉडी के दोनों ओर बैठने के लिए बेंच भी लगाने की योजना है। आर्नामेंटल लाइट भी लगाई जाएगी। वाटर बाडी में नौकायन की सुविधा भी मिलेगी। तारामंडल, अंबेडकर पार्क के पास बने घाट से भी नौकायन की सुविधा मिलेगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ने बताया कि जल्द ही टेंडर निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में बनेंगे पैडेस्टियन पुल

वाटर बॉडी के सुंदरीकरण के दूसरे चरण में दो पैडेस्टियन पुल बनाए जाएंगे। यहां से लोग पैदल एवं साइकिल से एक ओर से दूसरी ओर जा सकेंगे। इन पुलों के जरिए सर्किट हाउस के पीछे का हिस्सा आंबेडकर पार्क की आर से जुड़ सकेगा।



जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि वाटर बॉडी के सुंदरीकरण परियोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed