{"_id":"61505bbf8ebc3e01f86c6f2a","slug":"vishwa-vijay-son-of-minister-of-state-jai-prakash-nishad-filed-fir-against-bdo-and-employees-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ और कर्मचारियों पर दर्ज कराया जानलेवा हमला का मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ और कर्मचारियों पर दर्ज कराया जानलेवा हमला का मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 26 Sep 2021 09:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:41 PM IST
सार
पुलिस ने खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक संजय कुमार पांडे सहित एक दर्जन ब्लॉक कर्मियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देवरिया जिले के गौरी बाजार विकासखंड में शनिवार को हुई मारपीट तथा लूटपाट की घटना में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की पुत्रवधु व ब्लॉक प्रमुख अनीता निषाद पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्व विजय निषाद की तहरीर पर पुलिस ने खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक संजय कुमार पांडे सहित एक दर्जन ब्लॉक कर्मियों के विरुद्ध लूट हत्या का प्रयास अनुसूचित एवं जनजाति अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को देर रात स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे में ब्लॉक प्रमुख द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह शनिवार को दोपहर में अपने पति तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्व विजय निषाद के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेले में भाग लेने गई थीं। जहां मंच पर बैठने को लेकर बीडीओ से उनकी कहासुनी हो गई। तहरीर में कहा गया है कि बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख से नीचे कुर्सी पर बैठने की बात कही। इस पर विरोध करने पर अपशब्दों के साथ गाली देने लगे। इसी बीच आक्रोशित जनता सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं राम लक्षन अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष से बीडीओ की कहासुनी हो गई। बीडीओ ने अध्यक्ष को जातिसूचक शब्दों से नवाजते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
यह देख बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने गए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद को खंड विकास अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक विकासखंड के कर्मचारियों ने मारना- पीटना शुरू कर कर दिया और उनका मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया है कि इससे कार्यक्रम बीच में ही स्थगित हो गया। कार्यक्रम में भाग लेने आए वृद्धा विधवा विकलांग जन पेंशन तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थी ग्राम प्रधान एवं अन्य वापस लौटने पर विवश हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडे सहित एक दर्जन अज्ञात विकासखंड कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जबकि सीओ अंबिका राम ने बताया कि मामले की जांच मुझे मिली है। विवेचना की जा रही है।