{"_id":"60b38df38ebc3e14c32388f5","slug":"villegers-fearing-due-to-corona-in-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाल सीमा से सटे गांव में लोगों को सता रहा कोरोना का डर, वजह हैरान करने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाल सीमा से सटे गांव में लोगों को सता रहा कोरोना का डर, वजह हैरान करने वाली
Sun, 30 May 2021 06:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 06:37 PM IST
सार
हरदीडाली के लोगों को सता रहा कोरोना का डर, नेपाल सीमा से सटे इस गांव की आबादी है पांच हजार, अब तक नहीं लगा जांच शिविर, सिर्फ 40 को लगा है यहां टीका
विज्ञापन
गांव में सैनिटाइजेशन का किया जा रहा काम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल सीमा से सटे हरदीडाली गांव के लोगों को कोरोना संक्रमण का भय सता रहा है। सीमा खुली होने के कारण हरदी डाली चौराहे पर खरीदारी करने नेपाल के लोग आते जाते हैं। यहां अभी तक कोरोना की जांच के लिए शिविर भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
सात टोलों वाले हरदीडाली की आबादी पांच हजार है।
सीएचसी नौतनवां की दूरी लगभग चार किलोमीटर है। गांव के रमपत, रामनंद, अमरेश चौधरी, मनोज सहानी ने बताया कि एक माह में अलग-अलग बीमारियों से 12 लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन लोग ऐसे थे जो सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस की समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन
अभी भी कुछ लोग सर्दी जुकाम से पीड़ित हैं जो इधर-उधर मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे हैं। गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव भी है, जो होम क्वारंटीन है। लोगों ने बताया कि 26 मई को गांव के संविलय विद्यालय में टीकाकरण का शिविर लगा था, जिसमें 40 लोगों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन
कलामुदीन अंसारी, सुनील मिश्र, राजेश जायसवाल, मुनीर अहमद, श्रीराम भारती, मुबारक, बजरंगी चौधरी, जनार्दन सहानी आदि लोगों ने बताया कि गांव में अभी तक कोरोना की जांच का शिविर नहीं लगाया गया है। ग्राम प्रधान गोपाल नरायन चौधरी ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी न होने से दिक्कत है लेकिन उन्होंने स्वयं साफ-सफाई कराई।
नालियों में ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव कराया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को साफ सफाई, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांव में काफी लोग बुखार, जुकाम से पीड़ित थे जो लगभग ठीक हो चुके हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। कोविड टीकाकरण भी कराया गया, जिसमें 40 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जल्द ही जांच शिविर भी लगाया जाएगा।