Gorakhpur: ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयदशमी शोभायात्रा, लोगों ने किया भव्य स्वागत
गोरखनाथ मंदिर से विजयदशमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पीठाधीश्वर, गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने वाहन पर सवार हुए। तुरही, नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर के लिए निकल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजयदशमी शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर के लिए निकले। गोरखपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम हैं। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। शोभायात्रा का अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम व बुनकर समाज) के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी विजयदशमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पीठाधीश्वर, गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने वाहन पर सवार हुए। तुरही, नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर के लिए निकल गई।