{"_id":"619504c1fbecbd4e2e7989b2","slug":"vigilance-raid-at-magadha-university-vice-chancellor-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के घर विजिलेंस का छापा, अवैध खरीदारी का लगा है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के घर विजिलेंस का छापा, अवैध खरीदारी का लगा है आरोप
Wed, 17 Nov 2021 09:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:56 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के भी कुलपति रह चुके हैं प्रो. राजेंद्र प्रसाद, विभिन्न फर्मों से की गई खरीद में गड़बड़ी मामले की जांच कर रही है विजलेंस
विज्ञापन
प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके और वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के गोरखपुर स्थित आवास समेत कई अन्य जगहों पर बुधवार विजलेंस की स्पेशल यूनिट ने छापा मारा। देर शाम तककार्रवाई चल रही थी। छापे के दौरान क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि यह छापा विश्वविद्यालय में हुई खरीद में गड़बड़ी से संबंधित है।
मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद का गोरखपुर के तारामंडल इलाके में आवास है। स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने बुधवार की सुबह इस आवास पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि स्पेशल विजलेंस टीम धोखाधड़ी व साजिश रचने से संबंधित एक दर्ज मुकदमे में जांच कर रही है। इस केस में कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद का भी नाम होना बताया जा रहा है। सर्च वारंट जारी कर दिया था।
स्पेशल विजिलेंस यूनिट की तीन टीमें कर रही हैं जांच
कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के घर समेत अन्य जगहों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की तीन टीमें जांच कर रही हैं। मामला 20 करोड़ से अधिक की खरीदारी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है जिन फर्मों से यह खरीदारी हुई है, उनमें से कई में कुलपति के रिश्तेदारों की हिस्सेदारी है। खरीद में निविदा की प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं हुआ है। जांच के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने किसी को घर के अंदर-बाहर नहीं होने दिया।
विज्ञापन
कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं प्रो. राजेंद्र प्रसाद
प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय गोरखपुर और स्टेट विश्व विद्यालय प्रयागराज के भी कुलपति रह चुके हैं। वे रक्षा अध्ययन विषय के आचार्य हैं। साल 2019 में बिहार के मगध विश्व विद्यालय का कुलपति बनाया गया था।