फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Singer Nisha Upadhyay was subjected to lewd comments from stage in Gorakhpur and was chased with sandals.

गोरखपुर में सेंडल कांड: भद्दे कमेंट... भोजपुरी गायक ने एंकर को सेंडल लेकर दौड़ाया, FIR भी दर्ज कराई

Wed, 25 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 02:49 AM IST
सार

पीड़िता बिहार के सारण जिले की रहने वाली जानी-मानी भोजपुरी गायिका हैं। अलग आवाज की वजह से उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस में काफी पसंद किया जाता है। मामला उस वक्त शुरू हुआ जब एंकर ने स्टेज से उन्हें कुछ अपशब्द कहे। यह बात सुनते ही वह भड़क गईं और सैंडल उतारकर एंकर को मारने दौड़ पड़ीं।

विज्ञापन
Singer Nisha Upadhyay was subjected to lewd comments from stage in Gorakhpur and was chased with sandals.
वायरल वीडियो, निशा उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी महिला गायक पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। सिंगर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से पिटाई करती दिख रही हैं।

विज्ञापन


महिला गायक ने हत्या की धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है। महिला गायक की तहरीर पर एंकर बिहार के आरा जिला निवासी मुकेश राय के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिहार के सारण जिले की रहने वाली जानी-मानी भोजपुरी गायिका हैं। अलग आवाज की वजह से उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस में काफी पसंद किया जाता है। मामला उस वक्त शुरू हुआ जब एंकर ने स्टेज से उन्हें कुछ अपशब्द कहे।

यह बात सुनते ही वह भड़क गईं और सैंडल उतारकर एंकर को मारने दौड़ पड़ीं। इस दौरान एंकर वहां से भागने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और सिंगर को स्टेज से उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया। हालांकि वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सिंगर ने मंगलवार को एसपी सिटी से मिलकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में 21 फरवरी को गिरिजेश शुक्ला के यहां उनकी बेटी का बहूभोज कार्यक्रम था। वहां अन्य कलाकार भी आए थे। आरा जिले का मुकेश राय स्टेज संचालन कर रहा था। उसने स्टेज पर अश्लील शब्द बोलने शुरू कर दिए तब उन्हें गुस्सा आया। आरोप लगाया कि एंकर की ओर से उन्हें हत्या की धमकी भी दी जा रही है।

मामले में सिंगर की तहरीर के आधार पर एंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed