फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Varanasi City-Gorakhpur Express will run after rescheduling

Gorakhpur News: पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएंगी वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस

Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Varanasi City-Gorakhpur Express will run after rescheduling
कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन भी किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी मंडल के जखनिया-सादात स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 22 पर ऊंचाई के सब-वे निर्माण हेतु गर्डर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का पुनर्निर्धारण, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।
29 मई को चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 90 मिनट, सीतामढ़ी से 29 मई को चलने वाली सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 60 मिनट, गोरखपुर से 29 मई को चलने वाली गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर सिटी से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 28 मई को चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

----------
कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल पर दोहरीकरण के प्ररिप्रेक्ष्य में प्री नाॅन इंटलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसमें गांधीधाम बीजी, देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनों का ठहराव अगली सूचना तक जारी रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 27 मई को चलने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। उधर, बरौनी-ग्वालियर मेल, गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का बभनान स्टेशन पर दिया गया प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक जारी रहेगा। गोरखपुर-मैलानी और गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस का बृजमनगंज स्टेशन पर दिया गया प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक जारी रहेगा। दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का लक्ष्मीपुर स्टेशन पर दिया गया प्रायोगिक ठहराव भी अगली सूचना तक जारी रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed