Valentine Week 2022: आज रोज डे से शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक, 14 फरवरी को होगा समापन
गुलाब की कीमत जहां 30 रुपये पीस है वहीं कृत्रिम की 95 रुपये एवं गोल्ड रोज की कीमत 99 रुपये प्रति पीस है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोज डे के साथ सोमवार को वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। समापन 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे से होगा। वीक का हर दिन अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। पहले दिन यानी रोज डे के लिए शहर में बंगलुरू, पुणे आदि स्थानों से गुलाब के फूल मंगाए गए हैं।
वेलेंटाइन वीक में गुलाब की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों ने इसकी कीमतें भी बढ़ा दी हैं। आम दिनों में 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब शनिवार को 30 रुपये में बिका। कीमत बढ़ने के बावजूद युवाओं ने हर दिन के लिए अलग-अलग रंग के गुलाब की एडवांस बुकिंग कराई है। लाल और गुलाबी गुलाब की मांग सबसे ज्यादा होती है।
बैंक रोड स्थित क्रॉस माल में आर्चीज गैलरी के प्रोपराइटर मनीष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में गुलाबों की मांग सबसे अधिक होती है। विशेष तौर पर रोज डे के लिए बाहर से गुलाब मंगाए गए हैं। इसके अलावा कृत्रिम गुलाब एवं गोल्ड रोज की अच्छी खासी मांग है।
गुलाब की कीमत जहां 30 रुपये पीस है वहीं कृत्रिम की 95 रुपये एवं गोल्ड रोज की कीमत 99 रुपये प्रति पीस है। फूल व्यापारी राजू सैनी ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में गुलाब के फूलों की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में बाहर से गुलाब मंगाए जाते हैं।
वेलेंटाइन वीक
7 फरवरी रोज डे
8 फरवरी प्रपोज डे
9 फरवरी चॉकलेट डे
10 फरवरी टेडी डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे
13 फरवरी किस डे
14 फरवरी वेलेंटाइन डे