{"_id":"65947401a9fb73db8e0a53a6","slug":"vaishali-three-and-a-half-hours-late-gorakhdham-seven-and-a-half-hours-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-420648-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दिख रहा कोहरे का असर: वैशाली साढ़े तीन घंटे, गोरखधाम साढ़े सात घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में दिख रहा कोहरे का असर: वैशाली साढ़े तीन घंटे, गोरखधाम साढ़े सात घंटे लेट
Wed, 03 Jan 2024 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:23 AM IST
सार
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी रात में 12:55 बजे के बजाय 3:40 बजे पहुंची। इसी तरह गोरखाधाम एक्सप्रेस सुबह 9:45 बजे की जगह शाम को 5:26 बजे गोरखपुर पहुंची। मुंबई से वाराणसी के रास्ते गोरखपुर आने वाली काशी एक्सप्रेस भी करीब सात घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोहरे के चलते मंगलवार को भी वैशाली एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस भी साढ़े सात घंटे लेट थी। मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस भी करीब सात घंटे देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
25 दिसंबर के बाद कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हो गया। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और गोरखधाम एक्सप्रेस हर दिन देरी से गोरखपुर पहुंच रही है। मंगलवार को भी वैशाली एक्सप्रेस सुबह 9:20 बजे के बजाय दोपहर पौने दो बजे गोरखपुर पहुंची।
इसे भी पढ़ें: अभी तीन दिन और सताएगी ठंड, सुबह कोहरा शाम को गलन
विज्ञापन
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी रात में 12:55 बजे के बजाय 3:40 बजे पहुंची। इसी तरह गोरखाधाम एक्सप्रेस सुबह 9:45 बजे की जगह शाम को 5:26 बजे गोरखपुर पहुंची। मुंबई से वाराणसी के रास्ते गोरखपुर आने वाली काशी एक्सप्रेस भी करीब सात घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
ट्रेनों की संख्या कम करने का भी नहीं मिला फायदा
रेल प्रशासन ने एक दिसंबर से ही 30 से अधिक ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त कर दिया। इसके अलावा 15 से अधिक ट्रेनों का फेरा कम कर दिया गया। छपरा और बाराबंकी में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसके बावजूद दिल्ली में कोहरा पड़ते ही प्रमुख ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हो गया।